Jharkhand Cabinet Meeting: 27 अक्टूबर को होगी हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Ranchi News: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी। बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में आयोजित की जाएगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने शुक्रवार को बैठक की तारीख की जानकारी दी।
दो कैबिनेट बैठकें हो गई थीं स्थगित
उल्लेखनीय है कि इससे पहले झारखंड मंत्रिपरिषद् की लगातार दो बैठकें स्थगित कर दी गई थीं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन के कारण ये बैठकें नहीं हो सकी थीं।
अब 27 अक्टूबर को होने वाली बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और मंजूर होने वाले प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
