खूंटी

घायल फादर बेनेडिक्ट बारला के लिए विधायक सुदीप गुड़िया ने किया रक्तदान, जोनसन आइंद भी आए आगे

खूंटी/रांची: अज्ञात अपराधियों के हमले में घायल फादर बेनेडिक्ट बारला के इलाज के लिए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। फादर के उपचार के लिए रक्त की जरूरत की जानकारी मिलने पर विधायक गुरुवार को रांची स्थित पल्स अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से फादर बेनेडिक्ट बारला के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

रक्त की जरूरत पता चलते ही किया रक्तदान

अस्पताल में चिकित्सकों ने विधायक को बताया कि फादर बेनेडिक्ट बारला के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता है। इसके बाद विधायक सुदीप गुड़िया तत्काल ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। उनके साथ तोरपा झामुमो युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जोनसन आइंद ने भी रक्तदान कर घायल फादर के उपचार में सहयोग दिया।

दोनों ने जरूरत के समय आगे आकर रक्तदान के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’

इस मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरत के समय किसी की सहायता के लिए आगे आना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

विधायक ने लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *