रांची

ट्रांसपोर्ट नगर जल्द चालू हो, नो-एंट्री में तीन पहिया मालवाहक वाहनों को मिले प्रवेश की अनुमति : चैम्बर

झारखंड चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

रांची, 20 सितंबर। व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात की। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द से जल्द चालू कराने और नो-एंट्री के दौरान तीन पहिया मालवाहक वाहनों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शहर में प्रवेश की अनुमति देने की मांग रखी।

चैम्बर प्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन से शहर के मुख्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। वहीं छोटे व्यवसायियों की सुविधा को देखते हुए नो-एंट्री के दौरान तीन पहिया मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति दिया जाना आवश्यक है।

सांसद महुआ माजी ने प्रतिनिधिमंडल को संबंधित मुद्दों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, झारखंड प्रगतिशील यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, आरजीटीए के राजकिशोर सिंह, रविंद्र दुबे, ऋषिदेव यादव, प्रभाकर सिंह, एसबी सिंह, दीपक सिंह और सुनील सिंह चौहान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *