रांची

SKFI झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप 22-23 अगस्त को

राज्यभर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, WKF नियमों के तहत होंगे मुकाबले

रांची। शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के तत्वावधान में SKFI झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 22 और 23 अगस्त को रातू रोड स्थित श्री रानी सत्ती मंदिर परिसर के हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से SKFI से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन SKFI के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए काता और कुमिते स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, 22 अगस्त को 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 23 अगस्त को छह से 11 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं मुकाबले में उतरेंगे। सभी मुकाबले वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के नियमों के अनुसार कराए जाएंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

यह जानकारी SKFI के टेक्निकल डायरेक्टर शिहान रंजीत मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *