खेलगढवा

गढ़वा जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, 350 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

गढ़वा। रामा साहू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय गढ़वा जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। झारखंड एथलेटिक्स संघ के निर्देश पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे करीब 230 बालक और 120 बालिका एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने पांच हजार मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो समेत विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 21 और 22 सितंबर 2026 को धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजयकांत कौशलेश, तिवारी प्रदीप सिंह, किशोर, कुणाल, समशाद अहमद, लक्ष्मण राम, रौशन दीप टोप्पो, अभय सिंह, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, रमाशंकर सिंह, अतुल भारद्वाज, विकास कुमार, राजन कुमार, मो. इम्तियाज समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रमुख परिणाम

अंडर-14 बालक ट्रायथलन ए: गौरव कुमार प्रथम, रक्षित कुमार सिंह द्वितीय और रिशु तिवारी तृतीय रहे।
ट्रायथलन बी: विवेक कुमार ठाकुर प्रथम, आस्तिक कुजूर द्वितीय और अथर्व कुमार तृतीय।
ट्रायथलन सी: सचिन कुमार कुशवाहा प्रथम, स्वप्निल नयन द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय।

अंडर-14 बालिका ट्रायथलन ए: सिद्धि रानी प्रथम, साक्षी कुमारी पाल द्वितीय और आरोही राज तृतीय।
ट्रायथलन बी: पल्लवी तिवारी प्रथम, मौर्या किशोर द्वितीय और आकांक्षा कुमारी तृतीय।
ट्रायथलन सी: सुरभि कुमारी प्रथम, अनामिका कुमारी द्वितीय और आस्था संगम तृतीय।

अंडर-16 बालक 600 मीटर: प्रिंस कुमार ठाकुर प्रथम, आशु कुमार द्वितीय, आदित्य कुमार सिंह तृतीय।
60 मीटर: आयुष कुमार प्रथम, आशु कुमार द्वितीय, युवराज सिंह तृतीय।
शॉटपुट: सिद्धार्थ कुमार प्रथम, मयंक कुमार रवि द्वितीय, सूर्यकांत पासवान तृतीय।
जेवलिन थ्रो: मयंक कुमार रवि प्रथम, निखिल विश्वकर्मा द्वितीय, सचिन कुमार राम तृतीय।
लॉन्ग जंप: रुद्र प्रताप खाखा प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, इमामुल हक तृतीय।
हाई जंप: रुद्र प्रताप खाखा प्रथम, इमामुल हक द्वितीय, सूर्यकांत पासवान तृतीय।

अंडर-16 बालिका 600 मीटर: सोनी कुमारी प्रथम, बबली कुमारी द्वितीय, अंजली कुमारी तृतीय।
60 मीटर: निर्मला कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय, सुप्रिया कुमारी तृतीय।
शॉटपुट: गार्गी कुमारी प्रथम, आदिति कुमारी द्वितीय, छवि कुमारी तृतीय।
लॉन्ग जंप: रेखा विश्वकर्मा प्रथम, दीप ज्योति द्वितीय, रेखा कुमारी तृतीय।
हाई जंप: अंजलि कुमारी प्रथम, नरगिस नाज द्वितीय, अंसु कुमारी तृतीय।
जेवलिन थ्रो: रिया कुमारी प्रथम, अराधना कुमारी द्वितीय, चांदनी कुमारी तृतीय।

अंडर-18 बालिका 100 मीटर: संध्या कुजूर प्रथम, नीतू कुमारी द्वितीय, नेहा यादव तृतीय।
200 मीटर: वर्षा कुमारी प्रथम, नीतू कुमारी द्वितीय, संध्या कुजूर तृतीय।
400 मीटर: अंशु कुमारी प्रथम, अंशु कुमारी द्वितीय और पूजा कुमारी तृतीय।
डिस्कस थ्रो: दीपा कुमारी प्रथम, संवभ्वी स्वराज द्वितीय, तनु श्री तृतीय।
जेवलिन थ्रो: नेहा कुमारी प्रथम, रिया भारती द्वितीय, तनु श्री तृतीय।
लॉन्ग जंप: वर्षा कुमारी प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय, दीपा कुमारी तृतीय।
शॉटपुट: लक्ष्मी कुमारी प्रथम, दीपा कुमारी द्वितीय, गुंजा कुमारी तृतीय।
हाई जंप: अंशु कुमारी प्रथम, सुनीता कुमारी द्वितीय, नेहा कुमारी तृतीय।

अंडर-18 बालक 100 मीटर: सूरज कुमार प्रथम, राहुल कुमार सिंह द्वितीय, गौतम ऋषि तृतीय।
200 मीटर: विशाल कुमार पाल प्रथम, रवि किशन द्वितीय, गौतम ऋषि तृतीय।
400 मीटर: विशाल कुमार पाल प्रथम, लक्की कुमार सिंह द्वितीय, अंशुमान दुबे तृतीय।
1000 मीटर: ऋतिक कुमार दीक्षित प्रथम, अंसुमन चौबे द्वितीय, अभिषेक कुमार दीक्षित तृतीय।
जेवलिन थ्रो: मनीष कुमार प्रथम, पवन सिंह द्वितीय, प्रिंस राज पटेल तृतीय।
शॉटपुट: मनीष कुमार प्रथम, राहुल कुमार सिंह द्वितीय, अब्दुल रजिक तृतीय।

अंडर-20 बालक 100 मीटर: ऋषभ कुमार सिंह प्रथम, शेष नाग सिंह द्वितीय, अनिमेश कुमार तृतीय।
5000 मीटर: अभिषेक कुमार पाल प्रथम, अमृत कुमार चौधरी द्वितीय, राजन कुमार तृतीय।
लॉन्ग जंप: प्रदीप कुमार तुरीय प्रथम, ऋषभ कुमार सिंह द्वितीय, मुकेश कुमार पासवान तृतीय।

अंडर-20 बालिका 800 मीटर: दीपांजलि कुमारी गुप्ता प्रथम, पूनम कुमारी द्वितीय, रेखा कुमारी तृतीय।
शॉटपुट: मंजीता कुमारी प्रथम, संगीता कुमारी द्वितीय, चंदा कुमारी तृतीय।
लॉन्ग जंप: सीमा कुमारी प्रथम, रुकमणी कुमारी द्वितीय, नंदनी कुमारी तृतीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *