रांची

श्री श्याम मंदिर में 210वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

हरमू रोड स्थित मंदिर में गूंजे बाबा श्याम के भजन, 4 अगस्त को होगा 215वां श्री सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ

रांची: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को 210वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारा एक श्याम भक्त परिवार की ओर से निवेदित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा तथा श्याम भक्त परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ मिलकर बाबा श्री श्याम के भजन प्रस्तुत किए। “आओ-आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्री श्याम को भोग अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद महाप्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। यजमान परिवार ने मंदिर के आचार्यों को भी भोजन प्रसादी ग्रहण कराई।

मंडल की परंपरा के अनुसार भंडारे का एक भाग प्रत्येक शनिवार को गौशाला में गौमाता के लिए भी भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य स्वयं गौशाला पहुंचकर यह प्रसाद अर्पित करते हैं।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशन में मंदिर में शुद्धता और धार्मिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखते हुए भंडारे की तैयारी की जाती है।

भंडारे में वेजिटेबल पुलाव, आलू-गोभी, लौकी मिश्रित झोलदार सब्जी, केसरिया जलेबी, टॉफी, खीर और चूरमा का प्रसाद श्रद्धालुओं को परोसा गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जबकि हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खाटू नरेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनियाअशोक लड़िया, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्माअनुज मोदीअंकित सिंहहर्ष मिश्रामनोज खेतावतउपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

4 अगस्त को होगा सुंदरकांड पाठ

मंडल ने बताया कि 4 अगस्त (मंगलवार) को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 215वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शाम 4:30 बजे से किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *