खेलरांची

धनबाद के रतन कुमार लगातार दूसरी बार दलीप ट्रॉफी के ईस्ट जोन के मुख्य कोच बने

धनबाद क्रिकेट संघ ने जताई खुशी, कहा- उनके नेतृत्व में टीम करेगी बेहतर प्रदर्शन

धनबाद: धनबाद के अनुभवी क्रिकेट कोच रतन कुमार का चयन प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन के मुख्य कोच के रूप में किया गया है। लगातार दूसरी बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर धनबाद क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।

धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महासचिव बिनय कुमार सिंह ने रतन कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे धनबाद और झारखंड क्रिकेट के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि रतन कुमार इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम के मुख्य कोच के रूप में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे लंबे समय तक झारखंड की रणजी टीम में धनबाद का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

डीसीए पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रतन कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन में ईस्ट जोन की टीम आगामी दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेगी।

रतन कुमार के चयन पर उन्हें बधाई देने वालों में डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंहरविजीत सिंह डांगजावेद खान, कोषाध्यक्ष ललित जगनानीसुनील कुमार, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, तथा डीसीए के सदस्य संजीव राणाराजन सिन्हाद्वारिका तिवारी सहित कई क्रिकेट पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *