Home

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन : संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया

नई दिल्ली, 31 जुलाई। संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा भी डाला।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे। बैनर पर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित करने का प्रस्ताव रखा।

विधेयक को लोकसभा ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके बाद विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

जितेंद्र सिंह के बयान पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

इस बीच कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए एक बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस का आरोप है कि सिंह ने जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं होने की बात कही थी।

3 अगस्त तक स्थगित हुई संसद की कार्यवाही

मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर गतिरोध देखने को मिला। हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *