NEET पेपर लीक विवाद: भारी दबाव के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP बोली—’यह जनता की जीत’

नई दिल्ली: नीट परीक्षा (NEET-UG) पेपर लीक मामले में जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक पत्र जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी।
जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच यह बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार उनके इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए थे।
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’: विरोध प्रदर्शन का दिखा असर
जंतर-मंतर पर नीट धांधली के खिलाफ लगातार 36 दिनों से आंदोलन चल रहा था, जिसमें प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलनकारियों और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएँ आने लगी हैं।
नेताओं ने कहा कि इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। “लोग कहते थे कि इस सरकार में मंत्री इस्तीफे नहीं देते, लेकिन यह साबित हो गया कि यदि आप बिना डरे अपनी बात पर टिके रहें, तो सरकार को भी झुकना पड़ता है।”
वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे “जनता और संघर्ष की जीत” करार दिया।
NTA पर बड़ा क्रैकडाउन: 47 अधिकारी बर्खास्त, क्रिमिनल केस दर्ज
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार रात सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की:
- 47 अधिकारी बर्खास्त: NTA के 47 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है।
- आपराधिक मामले: बर्खास्त किए गए अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
- मंत्रालय में फेरबदल: इससे पहले सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों का तबादला कर दिया था।
- सिस्टम में सुधार: NTA में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर तकनीकी सुधार लागू किए जा रहे हैं। संस्था को मजबूत करने के लिए 4 वरिष्ठ जनरल मैनेजर और UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।
क्या है NEET पेपर लीक मामला?
3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा के दौरान पेपर लीक की खबरें सामने आई थीं। विवाद बढ़ने के बाद सरकार और NTA ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित कराने का फैसला किया था।
- CBI जांच जारी: इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। सीबीआई ने महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में छापेमारी की है।
- 13 गिरफ्तारियाँ: मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और CBI जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने वाली है।


