Home

चाईबासा में कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

पश्चिमी सिंहभूम, 12 जुलाई : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित संत जेवियर स्कूल ऑडिटोरियम में रविवार को जेकेए इंडिया झारखंड की ओर से एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का आयोजन किया गया। शिविर में चाईबासा सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 150 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया और ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा में हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण एवं परीक्षा का संचालन जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट सातवीं डॉन, जापान) ने किया। मुंबई से आए सिहान आनंद रत्ना ने खिलाड़ियों को कराटे की उन्नत तकनीकों, आत्मरक्षा के प्रभावी तरीकों तथा प्रतियोगी स्तर की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अभ्यास के दौरान तकनीकी शुद्धता, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता के महत्व पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण शिविर और तकनीकी परीक्षाएं खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम भी है।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सिहान आनंद रत्ना, संत जेवियर बॉयज स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं ऑडिटोरियम निदेशक फादर यूजिन एक्का, जेकेए झारखंड के अध्यक्ष एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसई पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इरशाद अली, सहायक सचिव सेंसई डॉ. अमरेश अनीश, समाजसेवी सीताराम सिंह तथा राजेश रंजन तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *