रांची

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 अगस्त से, अनुपूरक बजट और अहम विधेयक होंगे पेश

Ranchi, 29 जुलाई । झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित होगा। इस संक्षिप्त सत्र के दौरान समय प्रबंधन एक बड़ी चुनौती रहेगा। 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

इस सत्र में सरकार कई प्रमुख विधेयक लाने की तैयारी में है:

  • आदिवासी संरक्षण विधेयक – आदिवासी भूमि के अवैध हस्तांतरण पर रोक के लिए
  • खनन और पर्यावरण संरक्षण विधेयक – खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करने और पुनर्वास नीति को मजबूत बनाने के लिए
  • पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2025 – ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने हेतु
  • साइबर अपराध निवारण विधेयक – राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए

झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक पर भी नजर

सत्र के दौरान झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक भी पेश किया जा सकता है। इसके पारित होने पर कुलपतियों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा गठित आयोग के माध्यम से होगी, जिससे राज्यपाल की भूमिका सीमित हो जाएगी।

अनुपूरक बजट की झलक

4 अगस्त को प्रस्तुत होने वाला अनुपूरक बजट सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को रेखांकित करेगा। इसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए संसाधनों का आवंटन किया जाएगा।

विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने

विपक्ष ने सरकार पर जानबूझकर सत्र की अवधि कम रखने का आरोप लगाया है और नियोजन नीति, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य व्यवस्था, विधि-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

वहीं सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में जुटा है।

सत्र का शेड्यूल:

  • 1 अगस्त – राज्यपाल की स्वीकृत विधेयकों की प्रस्तुति और दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि
  • 4 अगस्त – अनुपूरक बजट प्रस्तुति
  • 5 अगस्त – प्रश्नकाल व बजट चर्चा
  • 6 अगस्त – प्रश्नकाल व विधेयक चर्चा
  • 7 अगस्त – प्रश्नकाल, विधेयक और गैर-सरकारी संकल्प

अब तक के मानसून सत्र की अवधि (2001–2024):

वर्षअवधिदिनों की संख्या
200117-8 से 24-86 दिन
200220-8 से 26-85 दिन
20035-9 से 10-108 दिन
20042-8 से 19-85 दिन
200717-8 से 22-84 दिन
200819-9 से 25-95 दिन
201126-8 से 3-95 दिन
201213-8 से 6-95 दिन
201318-7 से 27-74 दिन
20141-8 से 6-85 दिन
202018-9 से 22-93 दिन
20213-9 से 9-95 दिन
202222-7 से 4-85 दिन
202328-7 से 4-86 दिन
202426-7 से 2-85 दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *