रूस में सदी का सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता :5 मीटर ऊंची सुनामी उठीं, दुनिया के 10 देशों में समुद्री खतरे की चेतावनी
रांची, 31 जुलाई । रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में बुधवार तड़के दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 8.8 थी और इसका केंद्र जमीन से 19.3 किमी नीचे था। इसके तुरंत बाद 5 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप:
कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने इसे दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया और जानकारी दी कि एक किंडरगार्टन स्कूल क्षतिग्रस्त हुआ है।
जापान में खतरे की घंटी:
जापान के NHK टीवी के अनुसार, टोक्यो समेत पूर्वी तट पर पहली सुनामी लहरें पहुंच चुकी हैं।
- 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश।
- फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को एहतियातन खाली कराया गया।
- उत्तरी तट पर 40 सेंटीमीटर ऊंची लहरें दर्ज।
- सरकार ने आगाह किया कि सुनामी लहरें कई दिन तक आ सकती हैं।
अमेरिका समेत कई देशों पर प्रभाव:
- अलास्का और हवाई: 5 फीट ऊंची लहरें, आपातकालीन शेल्टर खोले गए।
- कैलिफोर्निया: समुद्र किनारे से लोगों को हटाया गया, हेलिकॉप्टर से चेतावनी।
- कैलिफोर्निया की 2.7 करोड़ आबादी खतरे में।
अन्य देशों में भी अलर्ट:
- फिलीपींस, चीन, इंडोनेशिया, ताइवान, चिली, पेरू, मेक्सिको, पनामा समेत कई देशों ने तटीय इलाकों में सुनामी चेतावनी जारी की है।
- अमेरिका की NOAA एजेंसी ने पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप और वानुअतु के लिए भी चेतावनी दी है।
