चतरा

सिमरिया विधानसभा के विकास को लेकर निदेशक से मिले विधायक

चतरा, 05 जुलाई । सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक एवं आईएएस अधिकारी सूरज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में नमामि गंगा परियोजना के तहत टंडवा की चुंदरु नदी, पिपरवार की दामोदर नदी, इटखोरी की महाने नदी, पत्थलगडा की बकुलिया नदी, सिमरिया की फल्गु नदी को शामिल कर गहरीकरण, सौंदर्यीकरण एवं घाट निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अलावा अंजनवा डैम से बड़काआहर तक सिंचाई सुविधा के विस्तार, बक्सा डैम के गहरीकरण एवं लिफ्ट इरिगेशन योजना तथा महाने नदी पर बराज निर्माण की मांग भी उठाई गई।

इससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत हो और किसानों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *