चतरा

चतरा में धूमधाम से मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता बोले— सामाजिक न्याय का सशक्त आंदोलन है राजद

चतरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को चतरा जिला मुख्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

समारोह की शुरुआत सत्यानंद भोगता ने केक काटकर की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाला एक आंदोलन है।

गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने का किया दावा

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजद ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करती रही है।

लालू प्रसाद के योगदान को किया याद

सत्यानंद भोगता ने के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *