नगड़ी प्रीमियर लीग : नगड़ी टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में नगड़ी जायंट्स को 1 विकेट से हराया
प्रिंस और अमृत की शानदार बल्लेबाजी, अमृत उरांव बने प्लेयर ऑफ द मैच
रांची। नगड़ी प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में नगड़ी टाइटंस ने रोमांचक संघर्ष के बाद नगड़ी जायंट्स को एक विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
जायंट्स ने बनाए 95 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगड़ी जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। टीम की ओर से दिलीप ने सर्वाधिक 21 रनों का योगदान दिया।
नगड़ी टाइटंस की ओर से अमृत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।
17.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
96 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगड़ी टाइटंस ने 17.3 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। टीम की जीत में प्रिंस ने 30 और अमृत ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
वहीं, नगड़ी जायंट्स की ओर से दिलीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
अमृत उरांव बने प्लेयर ऑफ द मैच
हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अमृत उरांव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी चारो उरांव ने पुरस्कार प्रदान किया। मुकाबले के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों ने रोमांचक मैच का भरपूर आनंद लिया।
