रांची

युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने झारखंड कांग्रेस ने रियाज अंसारी को बनाया पर्यवेक्षक

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में युवा कांग्रेस (IYC) को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रियाज अंसारी को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति का प्रमुख उद्देश्य राज्य के जिलों और प्रखंडों में युवा कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करना और हाशिए पर रह रहे युवाओं को संगठनात्मक नेतृत्व में स्थान देना है। पार्टी का मानना है कि ग्राम स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए नई ऊर्जा और रणनीतिक दिशा जरूरी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। साथ ही, उन्होंने सभी जिला कांग्रेस समितियों (DCCs) और प्रखंड कांग्रेस समितियों (BCCs) को निर्देश दिए हैं कि वे पर्यवेक्षक को पूर्ण सहयोग दें, ताकि संगठनात्मक ढांचा और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *