ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने समाजसेवी संजय सर्राफ को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए मिला सम्मान
रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं व्यवसायी संजय सर्राफ को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र की प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने संजय सर्राफ को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं विशेष ज्ञान पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संजय सर्राफ द्वारा समाजहित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दो दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय
ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि संजय सर्राफ पिछले दो दशकों से रांची के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, मीडिया एवं जनसेवा से जुड़े संस्थानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
ब्रह्माकुमारी संस्थान से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : संजय सर्राफ
सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय सर्राफ ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें संस्थान द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला है और यहां आकर सदैव मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक प्रेरणा की अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान विश्व बंधुत्व, मानवता, सेवा, नैतिक मूल्यों तथा विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य कर रहा है। इसके माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरूकता का वातावरण निर्मित हो रहा है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे गणमान्य लोग
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी बहनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग एवं आध्यात्मिकता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
