अभिषेक दास ने जीती 5वीं झारखंड स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2026, राज्यभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रांची। 5वीं झारखंड स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप-2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के एफएम अभिषेक दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पश्चिमी सिंहभूम के तनिष्क कुमार 7½ अंकों के साथ द्वितीय तथा रांची के यश रंजन 7½ अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
शीर्ष 10 खिलाड़ियों में पूर्वी सिंहभूम के अर्जित घोष, धनबाद के ईशांत कुमार, रांची के आरव राज मेहता, पूर्वी सिंहभूम के रोहन विजय शांडिल्य, रांची के विभाष कुमार सिन्हा, विकास बरला तथा सरायकेला-खरसावां के शिवांश गोस्वामी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न रेटिंग वर्गों में भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
रेटिंग 1600 से कम वर्ग में देबांजन सासमल प्रथम, कबीर आदित्य आनंद द्वितीय एवं आयुष बक्शी तृतीय स्थान पर रहे।
रेटिंग 1500 से कम वर्ग में मोहित मोहन भगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्लोक सौरव मिश्रा द्वितीय एवं मोहम्मद आसिफ कच्छी तृतीय स्थान पर रहे।
अनरेटेड वर्ग में उज्जावल कुमार पाठक प्रथम, यश मित्तल द्वितीय तथा विवान वैदिक तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय मुकाबले प्रस्तुत किए। आयोजकों ने विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य में शतरंज के बढ़ते स्तर और युवा खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए आयोजन को अत्यंत सफल माना गया।
मुख्य पुरस्कार विजेता:
- एफएम अभिषेक दास (पूर्वी सिंहभूम) – ₹10,000
- तनिष्क Kumar (पश्चिमी सिंहभूम) – ₹7,000
- यश रंजन (रांची) – ₹5,000
- अर्जित घोष (पूर्वी सिंहभूम) – ₹3,000
- ईशांत कुमार (धनबाद) – ₹2,500
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
