निश्चय पोषण योजना के तहत औरमांझी में 70 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण
रांची, 20 जून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, औरमांझी में शनिवार को निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत सीएमपीडीआईएल (CMPDIL) एवं आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर (RK HIV AIDS Research and Care Centre) के संयुक्त तत्वावधान में 70 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. रेनू बाखला एवं सीएमपीडीआईएल के सीएसआर मैनेजर मनीष दोहरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर बताया गया कि इस परियोजना के तहत पूरे रांची जिले में कुल 1550 टीबी मरीजों के बीच सीएमपीडीआईएल एवं आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा पोषण किट का वितरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके उपचार को और प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम में आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से प्रोजेक्ट हेड योगिता बोरकर, प्रोजेक्ट कंट्रोलर अनी भूषण राय, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार तथा गुड्डू ठाकुर सहित संस्थान के अन्य टीम सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप सिंह, एसटीएस, औरमांझी द्वारा किया गया।
