खेल

इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-10 में रांची के विशाल बहादुर ने जीता रजत पदक

रांची, 14 जून 2026: झारखंड के लिए गौरव की बात है कि रांची के प्रतिभाशाली एथलीट विशाल बहादुर ने केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-10 में शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिकूद (ट्रिपल जंप) स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 16.10 मीटर की छलांग लगाकर देशभर के एथलीटों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं केरल एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून को आयोजित की गई थी। सीनियर वर्ग की त्रिकूद स्पर्धा में विशाल बहादुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया और झारखंड का मान बढ़ाया।

विशाल की इस उपलब्धि पर राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है। झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, उपनिदेशक राजेश कुमार तथा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वित्त समिति के चेयरमैन डॉ. मधुकांत ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, आलोक मिश्रा, अजय नायक, बंधन टोप्पो, शैलेश कुमार, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, अजीत कुमार, राकेश सिंह, माधव चंद्र घोष, कोच योगेश यादव, आशु भाटिया, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, अनुभा खाखा एवं पुनीत कुमार सहित संघ के पदाधिकारियों ने विशाल बहादुर को उनकी शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

झारखंड एथलेटिक्स संघ ने उम्मीद जताई है कि विशाल बहादुर भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *