Home

16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 22 जून को होगा झारखंड टीम का चयन ट्रायल

रांची। 28 जुलाई से 08 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

यह चयन ट्रायल 22 जून 2026 को पूर्वाह्न 09:00 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होगा।

ट्रायल में झारखंड के सभी पात्र पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2007 या उसके बाद की हो। खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, हॉकी इंडिया आईडी कार्ड एवं नगर निगम अथवा पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

हॉकी झारखंड की ओर से बताया गया है कि चयन प्रक्रिया के बाद चुनी गई टीम कोयंबटूर में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए यह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

हॉकी झारखंड ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *