खेल

25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अंडर-7 और अंडर-11 वर्ग के मुकाबले संपन्न

रांची, 11 जून 2026: सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2026 के अंतर्गत गुरुवार को अंडर-7 तथा अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में राज्य भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत दर्ज की।

अंडर-7 बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले

अंडर-7 बालक वर्ग में अद्वितीय राज ने रचित शर्मा को, सौरिश मैती ने रंच श्रीवास्तव को, विराट प्रदीप ने दक्ष मयूर को, मार्क रतन लकड़ा ने अद्विक वार्ष्णेय को तथा श्रेयांश बेहरा ने डेनियल रतन को पराजित कर जीत हासिल की।

बालिका वर्ग में ईशान्वी सिंह ने ध्वनि मोदी को, एम. मार्डी ने मेहर बोस को, आकर्षि माही ने रिद्धि को तथा अभिप्रिया ने प्रांशी को हराकर अगले दौर में अपनी दावेदारी मजबूत की।

अंडर-11 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अंडर-11 बालक वर्ग में रुद्रनिल राय ने अभिज्ञान को, ए. मोहंती ने अद्विक भूषण को, कबीर आदित्य ने सिद्धार्थ को तथा विवान ने अभिरूप को मात दी।

वहीं बालिका वर्ग में नायरा आदित्य ने जायरा को, रेसा ने सवीना को, अनिष्का ने आर्यश्री को तथा अधिश्री ने गार्गी को परास्त कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों को मिला शुभकामना संदेश

इस अवसर पर ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन दर्शकों एवं आयोजकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आगामी दौर के मुकाबलों में भी कड़े संघर्ष की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *