Home

मतदाता सूची अपडेट से पहले चुनावी सिस्टम में बड़ा खालीपन, झारखंड में AERO के 147 पद खाली

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 से पहले चुनावी व्यवस्था की बड़ी खामी सामने आई है. राज्य में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) के 147 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं. अब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद इन पदों को भरने की कवायद तेज कर दी गई है.

अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव के. रवि कुमार ने कार्मिक, ग्रामीण विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को पत्र भेजकर रिक्त पदों पर तत्काल अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है. निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान मतदाता सूची के अद्यतन, दावों-आपत्तियों के निपटारे और चुनावी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए AERO की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में 147 पदों का खाली रहना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है.

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों से प्राथमिकता के आधार पर पदस्थापना करने का आग्रह किया गया है. साथ ही राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्तों को भी इस संबंध में सूचना भेज दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *