कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी वाहन चालक की हत्या, जमीन विवाद में हुआ कांड

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
शव रखकर सड़क जाम, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
घटना से नाराज विधायक समर्थकों और ग्रामीणों ने राजकुमार यादव के शव के साथ कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को तत्काल निलंबित करने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
