रांची जिला कबड्डी संघ के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन संपन्न
रांची : रांची जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 50 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर कबड्डी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षक प्रदीप तिर्की ने खिलाड़ियों को कबड्डी के महत्वपूर्ण डिफेंस कौशल “एंकल होल्ड” की तकनीक एवं उसके प्रभावी उपयोग के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। खिलाड़ियों को अभ्यास के माध्यम से सही टाइमिंग, संतुलन और मजबूत पकड़ बनाए रखने की तकनीक सिखाई गई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल को विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने अनुशासनपूर्वक अभ्यास किया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में खिलाड़ियों को कबड्डी के विभिन्न आक्रमण एवं रक्षा कौशल के साथ फिटनेस प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
