Home

Jharkhand : बकरीद की छुट्टी में बदलाव, अधिसूचना जारी

Jharkhand : रांची। झारखंड सरकार ने बकरीद की छुट्टी में बदलाव कर दिया है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने 25 मई, 2026 को जारी कर दी। इसकी जानकारी सभी संबंधितों को दी गई है।

विभाग के अवर सचिव दिलीप कुमार साह ने जारी आदेश में कहा है कि 10 दिसंबर, 2025 को जारी अधिसूचना संख्या-7244 द्वारा वर्ष 2026 में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई, 2026 को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित है।

चांद के दृष्टिगोचर होने के आधार पर ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व 27 मई के स्थान पर 28 मई, 2026 (गुरुवार) को मनाया जायेगा।

वर्णित स्थिति में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई (गुरुवार) को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। 27 मई (बुधवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे।

कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या-7244, दिनांक-10.12.2025 इस हद तक संशोधित समझे जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *