Home

बकरीद पर चतरा प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि मांस, मछली और मुर्गा विक्रेता अपशिष्ट सामग्री का निष्पादन सिर्फ तय स्थानों पर ही करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों, सड़कों या नालियों में अपशिष्ट फेंकने से कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा जानवर इन अवशेषों को इधर-उधर ले जाते हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

बैठक में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह समेत कई अधिकारी, थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *