Home

जमशेदपुर में कैंटाबिल का नया स्टोर शुरू, झारखंड में रिटेल नेटवर्क का विस्तार

Jamshedpur : देश की प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनी ने झारखंड में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए जमशेदपुर में नया स्टोर शुरू किया है। कंपनी का यह शहर में तीसरा स्टोर है, जो रोड नंबर-17, केपीएस स्कूल के निकट, जवाहर नगर, मानगो में स्थित है। करीब 1200 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह स्टोर कंपनी की विस्तार यात्रा में अहम कदम माना जा रहा है।

नए स्टोर में पुरुषों के लिए कैजुअल, पार्टी और फॉर्मल वियर के साथ ट्रेंडी एक्सेसरीज का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक फैशन और प्रीमियम क्वालिटी का बेहतर शॉपिंग अनुभव देना है।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक ने कहा कि जमशेदपुर में पुरुषों और एक्सेसरीज के लिए विशेष स्टोर की शुरुआत कंपनी के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि मिड-प्रीमियम फैशन सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों का लगातार प्यार और विश्वास मिला है। नया स्टोर ग्राहकों को फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और आधुनिक एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने बताया कि कैंटाबिल पूरे देश में लगातार अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और आने वाले वर्षों में कंपनी कई नए शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

साल 2000 में स्थापित कैंटाबिल ने पिछले 25 वर्षों में फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी ने शुरुआत पुरुषों के परिधानों से की थी, जबकि महिलाओं के वस्त्र वर्ष 2007 और बच्चों की रेंज वर्ष 2018 में लॉन्च की गई। इसके अलावा वर्ष 2023 में कंपनी ने एथलीजर वियर और फुटवियर सेगमेंट में भी कदम रखा।

आज कैंटाबिल शर्ट, ट्राउजर, डेनिम, सूट, ब्लेज़र, जैकेट और विभिन्न फैशन एक्सेसरीज के जरिए ग्राहकों को संपूर्ण फैशन अनुभव उपलब्ध करा रहा है। कंपनी के उत्पाद प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कैंटाबिल के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *