Home

MS धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई: पिस्टल से निशाना भी लगाया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन चलाई और पिस्टल से निशाना लगाया।

44 साल के धोनी ने कमांडोज और उनके परिवार के साथ समय बिताया। उन्होंने कमांडोज से पूछा- फिट लग रहा हूं न। इस पर जवानों ने कहा- पिछली बार से ज्यादा फिट लग रहे हैं। रविवार को धोनी ने कहा- जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। वे 2023 में भी NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं।

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे चोटिल होने के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज चेन्नई में CSK के आखिरी मैच में उनके खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी

एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की। बाद में उनका बूट पॉलिश करते हुए फोटो भी सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *