जामताड़ा में 29 मई से होगी 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

जामताड़ा : एक बार फिर बड़े खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। स्थानीय गांधी मैदान में 29 मई से 31 मई तक 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों की बालिका टीमें भाग लेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में राज्य की उभरती खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा जिला खो-खो संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ने की। बैठक में खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा तथा खेल मैदान की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला खो-खो संघ के महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसमें पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन जामताड़ा का सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य खो-खो संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत आयोजित हो रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस आयोजन का संचालन जामताड़ा जिला खो-खो संघ, और के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए बेहतर आवासन, गुणवत्तापूर्ण भोजन और खेल सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में संघ के संरक्षक , वरीय उपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष , , कोषाध्यक्ष , सह कोषाध्यक्ष , और सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों का मानना है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से जामताड़ा की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा भी मिलेगी।
