रांची जिला योग चैंपियनशिप 2026 की तैयारी शुरू, आयोजन सचिव बने राहुल पोद्दार
रांची : Ranchi District Yoga Association 2026 के तत्वावधान में आगामी रांची जिला योग चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर एक सामान्य बैठक (General Meeting) का आयोजन मंगलवार, 12 मई 2026 को किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार झा ने की।
बैठक में आगामी रांची जिला योग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रतियोगिता की तिथि 11 एवं 12 जुलाई 2026 निर्धारित की गई। साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु राहुल पोद्दार को आयोजन सचिव (Organising Secretary) नियुक्त किया गया।
बैठक में झारखंड योग संघ के CEO संजय कुमार झा एवं सचिव आदित्य सिंह सहित रांची जिला योग संघ के अध्यक्ष पंकज प्रसाद और सचिव रजनी बक्शी उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी बैठक में शामिल हुए। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में कृष्ण कुमार राय, रीमा वर्मा, राहुल पोद्दार, सुजीत कुमार, रेखा सिंह, नेहा गुप्ता, रेखा उरांव, गोवर्धन कुमार, शुभम वर्मा, रवि रंजन, रमेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, अभिषेक माहेश्वरी, पूजा कुमारी, शीतल कुमारी, मोहित कुमार और चंद्रेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी रांची जिला योग चैंपियनशिप को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन को बेहतर बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
अंत में रांची जिला योग संघ की सचिव रजनी बक्शी ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
