मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब की शानदार जीत, सत्यम की दमदार पारी
ईडीएस सुपर डिवीज़न क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत मेकॉन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने यूनाइट सीसी को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइट सीसी की टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सिकुन ने सर्वाधिक 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से सौरव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि अनुज ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सत्यम ने शानदार 83 रन बनाए, जबकि अनिरबन ने 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। यूनाइट सीसी की ओर से मोदस्सर ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
इस जीत के साथ मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
