मंत्री दीपिका ने महागामा में शुरू की 1.47 करोड़ की सड़क परियोजना, भुसका पहाड़ को टूरिस्ट स्पॉट बनाने का ऐलान

गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का दावा
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, रोजगार और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महागामा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार छठ घाट, पोखर, पीसीसी सड़क, खेल मैदान और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।
विकास और जनकल्याण पर सरकार का फोकस
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। सड़क निर्माण, कृषि, सिंचाई, बिजली और रोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार काम हो रहा है ताकि गांवों का विकास तेज हो और लोगों का जीवन बेहतर बने।
