खेल

एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप : भारत ने लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

चीन के यू ताईउ फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में 2 मई से 8 मई तक आयोजित एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेबनान को 4-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ग्रुप-सी के मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और जापान से हार के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए अपने तीसरे मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने अंक तालिका के आधार पर क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।

भारतीय टीम में झारखंड की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें एलिजाबेथ लकड़ा और सूरजमणि कुमारी आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गुमला से हैं। वहीं अनुष्का कुमारी आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग तथा दिव्यानी लिंडा स्टार वॉरियर्स, रांची से टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री , खेल मंत्री , खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर, सचिव गुलाम रब्बानी, विभिन्न जिलों के खेल पदाधिकारियों, कोच बिना केरकेट्टा तथा राज्य के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों और टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *