खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार


Home»क्राइम»खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार
By Muskan ChoudharyMay 7, 2026No Comments2 Mins Read

Khunti : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार किया हैI एसपी खूंटी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गईI सूचना थी कि मुरहू जंगल में PLFI के कुछ सदस्य बैठक कर संगठन विस्तार और लेवी वसूली की योजना बना रहे हैंI इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई और जंगल में दबिश दी गईI छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों उग्रवादियों को रंगे हाथों पकड़ लियाI इनके पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम के जिंदा कारतूस, PLFI के पर्चे, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गएI पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी प्रतिबंधित संगठन PLFI से जुड़े हुए सक्रिय सदस्य हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थेI
फायरिंग और आगजनी में भी शामिल होने की बात स्वीकार
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की हैI उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुकू इलाके में रेलवे निर्माण कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग और आगजनी की घटना में उनकी भूमिका रही हैI इसके अलावा तोरपा थाना क्षेत्र में गैस सप्लाई वाहन पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने की बात सामने आई हैI इन मामलों में पहले से केस दर्ज हैंI
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है :-
- सैमुएल गुड़िया, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी जलसार, बांगो बांध क्षेत्र
- धीरज स्वांसी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी चंपाबहार, तपकारा
- सुनील स्वांसी, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी निचितपुर, रनिया
पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के अलावा कई थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल थेI कर्रा, तोरपा, जरियागढ़ और अन्य थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन चलायाI पुलिस ने कहा कि इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगाI
