Home

सम्राट कैबिनेट- नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्री बने:PM ने पूर्व CM को बुलाया

बिहार में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पूरी सरकार ने आकार ले लिया। पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12:10 बजे से बिहार सरकार के 32 मंत्र‍ियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी, जदयू, LJP रामविलास, और RLM कोटे के मंत्री थे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना पहुंचे थे। यहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ और एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ।

पटना के गांधी मैदान में भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह का मुख्‍य आकर्षण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे न‍िशांत स‍िंंह का शप‍थ लेना भी रहा। एक समय उनके ड‍िप्‍टी सीएम बनने की बात चल रही थी। लेक‍िन उन्‍होंने आख‍िरी क्षणों में शपथ नहीं ली। अब अचानक से उनके मंत्री बनने की बात सामने आई और उन्‍होंने आज शपथ ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *