Home

बिहार कैबिनेट में नया चेहरा: निशांत की एंट्री पक्की, JDU ने सौंपी नामों की सूची

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। जेडीयू नेतृत्व के फैसले के बाद निशांत कुमार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तैयारी लगभग पूरी मानी जा रही है। खबर है कि उनके नाम पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री आवास में लग चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार के शपथ ग्रहण की तैयारी कल गांधी मैदान में की जा रही है। इसी वजह से उनकी प्रस्तावित यात्रा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

जेडीयू ने सौंपी मंत्रियों की लिस्ट

बताया जा रहा है कि जेडीयू की ओर से नई कैबिनेट के लिए मंत्रियों की सूची भी तैयार कर ली गई है और इसे शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया गया है। अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री आवास से आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक भी हुई, जिसमें कैबिनेट विस्तार और नए नामों पर चर्चा हुई।

पटना की सियासत गरम

इस संभावित फैसले के बाद पटना की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह कदम जेडीयू की भविष्य की रणनीति और नेतृत्व बदलाव के संकेत भी दे सकता है। निशांत कुमार पिछले कुछ समय से लगातार “सद्भाव यात्रा” और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए सक्रिय नजर आ रहे हैं, जिसे उनकी राजनीतिक भूमिका के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *