Home

रांची में 5 से 11 मई तक श्री शिव महापुराण कथा, प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

Ranchi : राजधानी रांची के कांके स्थित सुकुरहुट्टू गौशाला मैदान में 5 मई से 11 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने रांची एसडीएम कुमार रजत, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, डीएसपी मुख्यालय-1 अमर पांडेय समेत कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उनके साथ कांके अंचल अधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और कांके उप प्रमुख सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ट्रैफिक एसपी ने खासतौर पर पार्किंग और वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

सुविधाओं का लिया गया जायजा

प्रशासनिक टीम ने पंडाल, मंच, प्रवेश और निकासी मार्ग, पेयजल, शौचालय और मेडिकल सुविधा जैसी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजकों को साफ-सफाई और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

श्रद्धालुओं की उमड़ने की उम्मीद

आयोजन समिति के अनुसार, सात दिनों तक चलने वाले इस श्री शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *