Home

16 साल पुराने सड़क जाम केस में बड़ा फैसला : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को 1 साल की सजा, तुरंत मिली जमानत

Dumka : करीब 16 साल पुराने सड़क जाम मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 225 के तहत दोषी मानते हुए 1 साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत के फैसले के तुरंत बाद ही विधायक प्रदीप यादव को सशर्त जमानत भी दे दी गई, जिससे उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है।

पूर्व भाजपा विधायक समेत अन्य आरोपी बरी

इस मामले में साक्ष्य के अभाव के चलते पूर्व भाजपा विधायक रणधीर सिंह सहित सभी अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। यह मामला करीब 16 साल पहले हुए सड़क जाम से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित किया गया था। लंबे समय से चल रही सुनवाई के बाद अब जाकर इस पर अदालत का फैसला आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *