Home

रांची में 5 से 11 मई तक गूंजेगी शिव महापुराण कथा, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से “श्री शिवाला सेवा समिति” के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान धार्मिक और सामाजिक आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान, रांची में 5 मई से 11 मई 2026 तक आयोजित होने वाली “श्री शिव महापुराण कथा” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि कथा आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की पूरी तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *