Home

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सराहा शांभवी का जज्बा, कहा- झारखंड की बेटियों ने देश भर में लहराया परचम

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईसीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में पूरे देश में टॉप करने वाली जमशेदपुर की बेटी शांभवी तिवारी को हार्दिक बधाई और जोहार दिया है। जमशेदपुर की शांभवी ने इस परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड के नौनिहाल आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। शांभवी तिवारी की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड की मिट्टी प्रतिभाओं से भरी हुई है और यहाँ की बेटियाँ अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश के सर्वोच्च शिखर तक पहुँचने की क्षमता रखती हैं। मुख्यमंत्री ने शांभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने केवल शांभवी ही नहीं, बल्कि झारखंड और देश भर के उन सभी छात्र छात्राओं को भी शुभकामनाएं दीं जिन्होंने अपनी मेहनत से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार करने के लिए निरंतर काम कर रही है ताकि शांभवी जैसी अन्य प्रतिभाएं भी उभरकर सामने आ सकें और झारखंड का नाम पूरे विश्व में रोशन करें।

शांभवी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के बधाई संदेश के बाद पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। यह सफलता राज्य की अन्य छात्राओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *