रांची

रांची विश्वविद्यालय में धनेश्वर महतो को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

रांची: रांची विश्वविद्यालय में कार्यरत श्री धनेश्वर महतो आज अपनी लंबी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कुलपति कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्य और व्यवहार से विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी प्रभावित रहे हैं।

इस अवसर पर कुलपति कार्यालय सभागार में उनके सम्मान में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सेवानिवृत्ति से संबंधित लाभ के कागजात प्रदान किए गए। इसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने उन्हें बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्री महतो के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसी के साथ समारोह का समापन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *