खेल

9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ


रांची, 25 अप्रैल 2026: स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ रांची के खेलगांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में हुआ।

चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश कुमार, उप निदेशक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा, सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक एवं कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं।


🥇 गोल्ड मेडल विजेता

कुमार उज्ज्वल, अमरजीत मुंडा, सूबी कुमारी, आर्यन प्रमाणिक, दिव्या श्रीवास्तव, स्वयं कुमार सिंह, महाबीर पत्रा, नैतिक वत्स, कहानी स्वर, युक्ता राज, अंकित कुमार यादव, संचित मुखर्जी, आर्या प्रगति, मांसी सिंह, अंकित विश्वकर्मा

🥈 सिल्वर मेडल विजेता

देवाशीष गोप, आदित्य सिन्हा, भाविनी कुमारी, जॉनसन खोस, स्वप्न महतो, सत्यम कुमार, कथा स्वर, रिया राज, राज कुमार देव, वर्षा शर्मा, समृद्धि लक्ष्मी, अमन गोस्वामी

🥉 ब्रॉन्ज मेडल विजेता

आरती भारद्वाज, सनी महली, आशीष उरांव, लोकांश साईं, रिया कुमारी, अश्विनी केरकेट्टा, जनार्दन गोप, एडविन टोपनो, दर्श सिन्हा, रक्षा रानी, सुरभि, आसिफ अली, आदित्य राज, अजय कुमार हंसदा


कार्यक्रम का मंच संचालन हंसी रंजित केसरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्योशी नरेंद्र सिन्हा, शिहान शशि पांडेय एवं शिहान रंजीत मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब-जूनियर वर्ग (7 से 13 वर्ष) की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें 400 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

कल के मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग की निदेशक किरण पासी (IAS) उपस्थित रहेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *