रांची

197वां श्री श्याम भंडारा: केसरिया लस्सी प्रसाद का भव्य वितरण

रांची: श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 197वें श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक श्याम भक्त परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को केसरिया लस्सी का भोग अर्पित किया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, वहीं हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “खाटू नरेश की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की जयघोष के साथ केसरिया लस्सी प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया।

मंडल के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों—जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की संभावित कमी—को देखते हुए हर शनिवार के पारंपरिक भोजन भंडारे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर फल, शरबत एवं हल्के प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की जा रही है।

इस आयोजन में मंडल के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

इसकी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *