Home

पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

Ranchi : पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुरहू में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम खूँटी पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें सामाजिक और कानूनी विषयों पर भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों और डालसा की टीम ने पोक्सो एक्ट, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, नशापान के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा, मानव तस्करी, डायन प्रथा जैसी गंभीर समस्याओं पर जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं को आपातकालीन सेवाओं के लिए डायल 112 के उपयोग के बारे में भी समझाया गया और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करना था। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *