झारखंड सुपर स्पीड खो-खो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गुड़गांव रवाना होगी

Ranchi : झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो संघ द्वारा पुरुष एवं महिला टीम की घोषणा 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर की गई है। चयनित झारखंड टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कल हटिया रेलवे स्टेशन से गुड़गांव (हरियाणा) के लिए प्रस्थान करेगी।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल 2026 तक गुड़गांव, हरियाणा में आयोजित की जाएगी। टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय झा, कोषाध्यक्ष सहजाद अंसारी सहित नितेश कुमार साहू, दीपक मरांडी, उमाकांत उरांव, शुभम सिंह, संजय कुमार, निखिल कुमार एवं वेद प्रकाश तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

टीम की घोषणा झारखंड राज्य सुपर स्पीड एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने की।

👨🦱 पुरुष वर्ग टीम
- शिवम नायक (कप्तान)
- विनय कुमार महतो (उपकप्तान)
- विप्लव महतो
- संटी कुमार महतो
- चंदन कुमार
- शिवम कुमार महतो
- राहुल कुमार-1
- समीर कुमार महतो
- आकाश कुमार
- राहुल कुमार-2
- वतन कुमार
- राजवीर कुमार
- सौरभ कुमार
- दीपेश कुमार
- रोहित बेहरा
- मो. अर्श
- लक्की कुमार
- आयन प्रसाद
👩🦰 महिला वर्ग टीम
- प्रीति प्रजापति (कप्तान)
- बिंदया कुमारी (उपकप्तान)
- रीतिका कुमारी
- पूजा कुमारी
- सलोनी कुमारी
- मनीषा कुमारी
- अनुप्रिया उरांव
- सोनाली होरो
- अनुष्का कुमारी
👨🏫 टीम प्रबंधन एवं अधिकारी
- प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक: श्रीमती सारती बेहरा
- मुख्य टीम प्रबंधक: श्रीमती खुशबू तिवारी
तकनीकी अधिकारी:
- उत्पल रजक
- धुरूप कुमार
👉 झारखंड टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
