Home

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ते गर्मी के प्रभाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश राज्य के सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

देखें क्या है नया समय-सारणी
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विद्यालयों का नया समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
वर्ग KG से वर्ग 08 तक: इन कक्षाओं का संचालन सुबह 07:00 बजे से पूर्वाहन 11:30 बजे तक किया जाएगा।
वर्ग 09 से वर्ग 12 तक: इन कक्षाओं के लिए समय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है।

शिक्षकों और कर्मियों के लिए भी जारी हुआ निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे शेष समय में गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। शिक्षा विभाग का यह निर्देश 21 अप्रैल 2026 से राज्य के सभी जिलों में प्रभावी हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *