Home

रामगढ़ के 15वें DC बने ऋतुराज, ग्रहण किया पदभार

Ramgarh : जिले के 15वें DC के रूप में आईएएस अधिकारी ऋतुराज ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान DC फ़ैज़ ए. अहमद मुमताज़ ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा।

जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में DC ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

जारी रहेंगी पूर्व की पहल

नए DC ने यह भी स्पष्ट किया कि निवर्तमान डीसी द्वारा शुरू की गई योजनाओं और पहल को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन की ओर से विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *