देवघर

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर फोकस, देवघर DC-SP ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक

Deoghar : देवघर जिले में महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में DC नमन प्रियेश लकड़ा और SP सौरव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

कानून की जानकारी पर खास जोर
बैठक के दौरान इस बात पर खास चर्चा हुई कि महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी कैसे दी जाए। DC ने कहा कि सरकारी काम में पारदर्शिता लाने के लिए जरूरी है कि आम लोगों को कानून की सही जानकारी हो।

कानून सिर्फ सजा नहीं, अधिकार भी देता है
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने साफ कहा कि कानून का काम सिर्फ सजा देना नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है। अगर लोग अपने अधिकारों को समझेंगे, तभी वे उनका सही इस्तेमाल कर पाएंगे।

घरेलू हिंसा और नशे पर भी चर्चा
बैठक में महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा के मामलों और युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई जाए और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी की जाए।

हर महिला तक पहुंचे योजना का लाभ
DC ने समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा विभाग को निर्देश दिया कि जिले की हर महिला को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। खासकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में इस पर ज्यादा ध्यान देने को कहा गया।

ग्रामीण महिलाओं की स्थिति पर चिंता
बैठक में यह भी सामने आया कि देवघर के ग्रामीण इलाकों में आज भी महिलाओं की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। कई महिलाएं मजदूरी करने को मजबूर हैं। ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन जागरूकता अभियान और योजनाओं के जरिए उन्हें सशक्त बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *