19 अप्रैल को खेलगांव में होगा झारखंड स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 200 खिलाड़ी लेंगे भाग
रांची: रांची में झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय 2nd Jharkhand State Mix Boxing Championship का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को बॉक्सिंग हॉल, खेलगांव में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए करीब 20 अधिकारी, जज एवं रेफरी तैनात किए जाएंगे। साथ ही सभी जिलों से दो-दो रेफरी को आमंत्रित किया गया है, ताकि मुकाबले निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस चैंपियनशिप में अन्य मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा और खेल को बढ़ावा मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एवं संबंधित व्यक्ति सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी से मोबाइल नंबर 8210565183 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस आयोजन से राज्य में मिक्स बॉक्सिंग खेल को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
